मिनरल मार्ट में हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि आपूर्तिकर्ताओं और उपभोक्ताओं के बीच विवादों को विवाद समाधान तंत्र और प्रक्रियाओं के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए।

एक पंजीकृत आपूर्तिकर्ता के रूप में, आपको इसकी उपयोग के नियम एवं शर्तों में शामिल नीतियों के अनुसार पोर्टल पर बिक्री के लिए खनिजों को जोड़ने और अपडेट करने की अनुमति प्रदान की जाती है। आपको खनिजों को बेचने के लिए विभागीय स्वीकृति प्रदान होना चाहिए, आपको हमारे पोर्टल पर बिक्री के लिए मूल्यों को जोड़ना और अपडेट करना होगा। आर्डर की सफलतापूर्वक पूर्ति के लिए सभी अद्यतन खनिजों को स्टॉक में रखा जाना चाहिए।

सूचीबद्ध खनिजों में कार्य विवरण, ग्राफिक्स और चित्र शामिल हो सकते हैं, जो श्रेणीवार खनिजों के प्रकार का वर्णन करते हैं। खनिजों के विवरण की गलत जानकारी नहीं दिया जाना चाहिए और खनिजों के आकार के साथ वास्तविक गुणवत्ता का वर्णन करना चाहिए। यदि खनिज विवरण वास्तविक आकार और गुणवत्ता से मेल नहीं खाता है, तो आप उपभोक्ता से प्राप्त राशि को वापस करने के लिए सहमत हैं।

image
1800-123-1171